छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए मौसम विभाग ने जारी किया  यलो अलर्ट जारी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार रविवार से धीमी पड़ गई है। रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र के मुंबई, अहमदनगर, अलीगढ़ और ओडिशा तक पहुंच गई है।मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच पूर्वोत्तर भारत पर बना ट्रफ यानी कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, जिससे व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। सिनॉप्टिक सिस्टम का उपयोग मौसम पूर्वानुमान के लिए किया जाता है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper