
उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं
देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 20 और 21 फरवरी तक मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 20 फरवरी को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं पाई गई है। इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी 13 जिलों में शुष्क मौसम की आशंका जताई गई है। इन सभी जनपदों में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में सुबह से ही चटक धूप खिली है। लोगों को दिन के समय ही गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे मौसम में कई लोगों ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने है। कल यानी 21 फरवरी को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है।
