RADA
व्यापार

माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने और सेवाएं बहाल करने सैंकड़ों इंजीनियर्स और विशेषज्ञ किए तैनात

माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने और सेवाएं बहाल करने सैंकड़ों इंजीनियर्स और विशेषज्ञ किए तैनात

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने और सेवाएं बहाल करने के लिए सैंकड़ों इंजीनियर्स और विशेषज्ञ तैनात किए हैं। माइक्रोसॉफ्ट को अपनी साइबर सुरक्षा सहयोगी कंपनी क्राउडस्ट्राइक के कारण तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा और उसके चलते दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले सिस्टम्स में समस्या आई। इसके कारण दुनियाभर में एयरलाइंस और वित्तीय संस्थानों के कामकाज प्रभावित हुए। दुनियाभर में विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइट्स रद्द हुईं और दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुनियाभर में 85 लाख डिवाइस प्रभावित हुए
माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, 18 जुलाई को क्राउडस्ट्राइक के अपडेट के कारण हुई तकनीकी समस्या से दुनिया भर में 85 लाख डिवाइस प्रभावित हुए। माइक्रोसॉफ्ट ने 20 जुलाई को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, ‘सेवाओं को बहाल करने के लिए और ग्राहकों के साथ सीधे काम करने के लिए सैकड़ों माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर्स और विशेषज्ञों को तैनात किया गया है।’ आईटी संकट के चलते दुनियाभर में कई व्यवसायों का संचालन अटक गया। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह गूगल क्लाउट प्लेटफॉर्म और अमेजन वेब सर्विस सहित अन्य क्लाउड प्रदाताओं और हितधारकों के साथ मिल काम कर रहे हैं ताकि उद्योगों पर इसके प्रभाव को समझा जा सके। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि ‘हम ग्राहकों और लोगों की दैनिक जीवन में हो रही परेशानी को समझते हैं। इसलिए हमारा पूरा ध्यान बाधित सिस्टम को सुरक्षित करने और पर है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका