छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट

– जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ प्रथम, केंद्रीय मंत्री पाटिल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर 21 – आज अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप जी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से सौजन्य भेंट की। मंत्री केदार कश्यप जी ने केंद्रीय मंत्री पाटिल जी का बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

इस अवसर उन्होंने केंद्रीय मंत्री माननीय सीआर पाटिल जी से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश में जल संसाधन विभाग के संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की साथ ही विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए आमंत्रित किए।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
सलमान खान की नेट वर्थ और जीवन की शानदार बातें प्यार में ये गलतियां बना सकती हैं ब्रेकअप की वजह Ola Roadster X: पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च Realme P3 Pro 5G: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च