RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर के मडोनार सड़क दुर्घटना पर मंत्री केदार कश्यप ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन को दिशा निर्देश

दंतेवाड़ा । बीते दिनों  5 मार्च को रात्रि में नारायणपुर जिले के ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास एक ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, तीन लोगों की मौका स्थल पर मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते हुए वनमंत्री एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप ने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर तत्काल सहायता करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मंत्री के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा और एडीएम पंचभाई के द्वारा एसडीएम अभिजीत को सहायता के लिए भेजा गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा है घायलों का उचित प्रकार से देखरेख किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है की हादसा के दौरान ट्रैक्टर में 16 की संख्या में महिला/पुरुष और बच्चे बैठे हुए थे, जो ग्राम ओरछा से सोसायटी (PDS) का चावल ( राशन) लेकर ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार, के ग्रामीण बैठे कर जा रहे थे। जिसमें 02 पुरुष और 01 महिला की दुर्घटना में मौत हो गई एवं 05 महिला , 06पुरुष एवं 01 बच्ची घायल है । जिनका रेस्क्यू कर 03 डेडबॉडी और 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया जा चुका है । घायलों का ईलाज जारी है। 2 गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर और जगदलपुर भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका