RADA
छत्तीसगढ़
Trending

जगदलपुर के तीरथगढ़ वाटरफॉल से नीचे गिरा नाबालिग, शव बरामद

जगदलपुर । जिले के तीरथगढ़ वाटरफॉल में आज रविवार सुबह विशाखापत्तनम से आये एक परिवार का नाबालिक मेरीवा साईं पवन सात्विक फ़ोटो व वीडियो बनाने के दौरान ऊपर से नीचे कुंड में जा गिरा । हादसे के तत्काल बाद परिवार के कुछ लोगों ने पानी मे छलांग लगाए, लेकिन जब तक नाबालिक डूब चुका था, इसकी जानकारी दरभा पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीम को दिया गया । घटना के कई घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापत्तनम से एक परिवार जिसमें 20 से 25 लोग पर्यटन स्थल तीरथगढ़ वाटरफॉल घूमने के लिए आये हुए थे। इस दाैरान परिवार के लोग तीरथगढ़ वाटरफॉल के पास फ़ोटो, वीडियो बना रहे थे, इसी दाैरान नाबालिक बालक मेरीवा साईं पवन सात्विक 17 वर्ष अपने फोन को लेकर झरने के ऊपर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बनाने लगा, जहां अचानक उसका पैर फिसलने से ऊपर से सीधा कुंड में जा गिरा।

तीरथगढ़ वाटरफॉल में नहीं थम रही घटनाएं बता दे कि तीरथगढ़ वाटरफॉल के पत्थर में लगी काई के फिसलन काे नजर अंदाज कर फाेटाे-विडियाें बनाने में इतना खाेते हैं, जिससे अक्सर इस तरह की जानलेवा घटनाएं होती है। वहीं यहां पर सुरक्षा के काेई उपाय माैजूद नही है। स्थानिय लोगों के द्वारा मना करने के बाद भी नही समझते है और अपनी जान गवा देते है । इससे पूर्व आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से आये एक छात्र की भी इसी तरह गहरे पानी मे जाने से मौत हो चुकी है, वही इसी तीरथगढ़ वाटरफॉल के ऊपर पति पत्नी बैठकर बात करने के दौरान अचानक से महिला नीचे गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी, वहीं बरसात के समय एक युवाओं का ग्रुप घूमने के लिए आया हुआ था, अचानक से पानी के बढ़ जाने से पूरे लोग रात भर पेड़ में बैठकर अपनी जान बचाये थे, ऐसे कई मामले है जिसमे युवाओं ने सिर्फ अपने एक छोटी सी लापरवाही के कारण अपनी जान गवा चुके है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका