छत्तीसगढ़

MISO ने 100 बच्चों को कराया निःशुल्क वस्त्र वितरण, अध्यक्ष लोकेश कावड़िया जी ने कहा – सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड नंबर 03 वल्लभ नगर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) द्वारा लगभग 100 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। संस्था का मूल उद्देश्य “सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन” की भावना को साकार करना है, इसी उद्देश्य के साथ यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (राज्यमंत्री दर्जा) आदरणीय श्री लोकेश कावड़िया जी उपस्थित रहे।

CG Weather Update: जन्माष्टमी पर रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए अगले दो दिन का मौसम

इस अवसर पर आदरणीय श्री लोकेश कावड़िया जी ने कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। संस्था का मूल मंत्र सेवा, संस्कार और स्वावलंबन ही हमारे जीवन का आधार होना चाहिए। जब हम निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करते हैं तो यही सच्ची मानव सेवा कहलाती है। बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार डालना बहुत जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर एक अच्छे नागरिक बन सकें। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना बढ़ती है और समाज स्वावलंबी बनता है। मैं MISO परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि संस्था आगे भी इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी।

कांगो में इबोला का कहर! 3 हजार से ज्यादा मौतें, जानिए कैसे फैलता है वायरस

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज वर्मा जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे पिंटू जी, समिति के सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के श्री अंकित टांटिया, पूर्व पार्षद मोनू सोमेश जायसवाल एवं हितेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper