CG Weather Update: जन्माष्टमी पर रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए अगले दो दिन का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है. बढ़ी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है. नदी-नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है. मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से 2 प्रतिशत कम रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 सितंबर से बारिश की रफ्तार धीमी हो सकती है. कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. अगले दो दिन कुछ ऐसा ही मौसम का मिजाज रहने की संभावना जताई गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!CGPSC Exam 2026: 608 अभ्यर्थियों का होगा फेसलेस इंटरव्यू, दूसरी बार लागू हुई नई व्यवस्था
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर में 4 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.
SSC JE 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 1748 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि 3 सितंबर तक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी जगह पर बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, डाल्टनगंज, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है.

