सेहत

पानी में मिलाएं हल्दी और केसर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

हल्दी और केसर, दोनों ही चीजों को पुराने जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से हल्दी और केसर को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जाए, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आप हल्दी और केसर का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी और केसर का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में बताएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- अगर आप रेगुलरली हल्दी और केसर का पानी पीते हैं, तो आप अपने कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो हल्दी और केसर का पानी वेट लॉस में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही हल्दी और केसर के पानी का सेवन करना चाहिए।

मूड सुधारने में कारगर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और केसर का पानी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और केसर का पानी मूड को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी और केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

कैसे बनाएं हल्दी-केसर का पानी- सबसे पहले आपको एक पैन में 1 गिलास पानी निकाल लेना है। अब इस पैन में चुटकी भर हल्दी और 3-4 केसर के धागे भी निकाल लीजिए। आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आप गैस बंद करके हल्दी-केसर के पानी को हल्का ठंडा होने दीजिए। अब आप इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुल मिलाकर हल्दी और केसर का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका