RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक  मोतीलाल साहू ने निगम जोन 10 के वार्ड 52 में सड़क डामरीकरण शीघ्र करवाने किया भूमिपूजन

 रायपुर । रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10  के तहत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नम्बर 52 के अमलीडीह मुख्य मार्ग से बीएसयूपी कॉलोनी जाने वाले मार्ग एवं रानी दुर्गावती वार्ड नम्बर 50  के विभिन्न स्थानों के भिन्न मार्गो में लगभग एक करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शीघ्र करवाने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि  मैकमिलन साहू सहित नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा , कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा , सहायक अभियन्ता  फत्तेलाल साहू, उप अभियंता योजना  रमेश पटेल , वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को एक शानदार सौगात दी। रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन कर तत्काल सड़क डामरीकरण कार्य प्रारम्भ करवाकर उसे गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखकर जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका