RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधायक पुरंदर मिश्रा ने  35 लाख के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन किया

रायपुर । उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज नगर निगम जोन 3 के तहत शंकरनगर वार्ड क्रमांक 30 के क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु अधोसंरचना मद के अंतर्गत 35 लाख रूपये के निर्माणा कार्याें का भूमिपूजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वीकृत निर्माण  कार्याें में नवीन गुप्ता वाली गली हनुमान मंदिर के सामने रोड़ निर्माण, सी टाईप से जनता टाईप मकान तक नाली निर्माण एवं कव्वर्ड करवाने कार्य, प्रमिला राजपूत के निवास से सुदीप किराना तक नाली निर्माण , कव्वर्ड कार्य, सीसी रोड निर्माण, गोरखापारा में विजय सोनी के मकान से शर्मा  के मकान तक नाली निर्माण कार्य, डाॅ. आषा नेवले के मकान के पास से होते हुए प्रतीक लुनावत के मकान के सामने से होते हुए बैंक आफ महाराष्ट्र के सामने तक सीसी रोड सडक निर्माण कार्य एवं अशोक शर्मा के निवास के सामने से बसंत साहू के निवास के सामने तक कांक्रीट सडक शामिल है। इस दाैरान नगर निगम जोन 3 के जोन अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू , शंकरनगर वार्ड पार्षद  सुमन राम प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता  सुनील परेतकर, जोन 3 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की उपस्थित थे।

रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने 6 विभिन्न स्थानों पर शंकरनगर वार्ड में 35 लाख रू. की लागत से नये विकास कार्य प्रारंभ करवाकर कार्यो को तत्काल स्थल पर प्रारंभ करके तय समय सीमा के भीतर सतत माॅनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित के निर्देश नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर  जसदेव सिंह बाबरा को दिये। वार्ड पार्षद  सुमनराम प्रजापति ने शंकरनगर वार्ड में नये विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा एवं जोन 3 जोन अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका