
विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने तिलक नगर स्कूल में किया नवीन शेड का लोकार्पण; अब विद्यार्थियों को मिलेगी धूप और बारिश से सुरक्षा
पश्चिम विधायक ने विद्यार्थी की मांग पर स्कूल को कम्प्यूटर क्रय करने विधायक निधि से 5 लाख स्वेच्छानुदान देने की घोषणा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मोर मकान मोर जमीन घटक अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण प्रारम्भ करने प्रधानमंत्री आवास योजना में भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र ससम्मान प्रदत्त
रायपुर – आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 अंतर्गत बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत शासकीय स्कूल तिलक नगर गुढ़ियारी में अधोसंरचना मद अंतर्गत 25 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से निर्मित नवीन शेड का फीता काटकर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री सोहन लाल साहू, पार्षद श्री राजेश देवांगन, श्री अमन सिंह ठाकुर, तिलक नगर शासकीय स्कूल शाला समिति अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, स्कूल प्राचार्य, पूर्व पार्षद श्री पुरुषोत्तम देवांगन,नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित शिक्षक – शिक्षिकाओं, छात्र – छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों की उपस्थिति में स्कूली विद्यार्थियों को गर्मी और बारिश से सुरक्षा की अनुपम सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी शासकीय स्कूल सर्वसुविधायुक्त बने, यही उनकी प्राथमिकता है. पश्चिम विधायक ने मंच से सीधे विद्यार्थियों से उनकी आवश्यकतायें पूछी, एक विद्यार्थी की मांग पर पश्चिम विधायक ने तत्काल विधायक निधि से स्कूल में विद्यार्थियों की कम्प्यूटर शिक्षा हेतु कम्प्यूटर क्रय करने 5 लाख रूपये स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की.
श्री राजेश मूणत ने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल का जो बालिका मेरिट सूची में टॉप टेन में आएगा, वे उसे स्कूटी प्रदान करेंगे.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि तिलक नगर स्कूल को नए शेड की सौगात रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत की इच्छाशक्ति के फलस्वरूप है. महापौर ने छात्र – छात्राओं को खूब मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने कहा, जिससे वे आगे चलकर श्रेष्ठ नागरिक बन सकें. विद्यार्थी अपने माता – पिता के सपनों को साकार करें और अपना और उनका नाम रोशन करें.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलवाने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत निरन्तर प्रयासरत हैँ. सभी विद्यार्थियों को अच्छा नतीजा लाने प्रयास करना चाहिए, जिससे उनके अभिभावक गर्व का अनुभव कर सकें. शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दें जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू और पार्षद श्री सोहन लाल साहू ने भी सम्बोधन दिया.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण प्रारम्भ करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र मंच से सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद सर्वश्री सोहन लाल साहू, अमन सिंह ठाकुर, राजेश देवांगन की उपस्थिति में प्रदत्त किया.



