छत्तीसगढ़
Trending

करबला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक राजेश मूणत ने किया निरीक्षण

रायपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज करबला तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग 2.44 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री मूणत ने ज़ोन क्रमांक 7 के आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर परिक्रमा पथ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले बाहरी सीमा पर सरहदी दीवार (बाउंड्री वॉल) का निर्माण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य प्रारंभ करने से पहले पूरे परिसर की *व्यापक सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाई जाए।
श्री मूणत ने विशेष रूप से कहा कि मंदिर साइड से पाथवे निर्माण की शुरुआत की जाए, लेकिन इससे पहले उसका मजबूत बेस तैयार किया जाए ताकि भविष्य में वह धंसे नहीं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पीछे एक निजी ट्रांसफॉर्मर की स्थिति पर संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसकी जांच की जाए कि वह निजी या शासकीय भूमि पर स्थापित है। यदि वह शासकीय भूमि पर पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को उसे अपनी निजी भूमि पर स्थानांतरित करने के लिए कहा जाए।

इसके अतिरिक्त, मंदिर के पास स्थित अवैध कब्जों को हटाने* हेतु भी विधायक ने निर्देश दिए। निरीक्षण के समय, मंदिर के सामने स्थित एक मकान स्वामी ने यदि निर्माण कार्य में उनका मकान बाधक बनता है तो अपने व्यय पर उसे हटाने की स्वेच्छा जताई, जिसकी विधायक श्री मूणत ने खुले दिल से सराहना की।

विधायक ने करबला तालाब क्षेत्र में निम्नलिखित कार्यों के लिए निर्देश जारी किए:

आसपास की सीमाओं पर  गेट निर्माण
तालाब के चारों कोनों में चेन माउंटेड मशीन द्वारा मिट्टी सफाई
मंदिर के पीछे बने कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड पार्किंग और सेटबैक की जांच
पेरीफेरी बाउंड्री  का शीघ्र निर्माण
बरगद के पुराने पेड़ के चारों ओर सजावटी प्लेटफार्म
हमर क्लिनिक के पास पेवर का मजबूत बेस
डॉक्टर जाउलकर नर्सिंग होम के पास की हरियाली युक्त भूमि की सफाई और वहाँ ओपन जिम एवं योग केंद्र की स्थापना

श्री मूणत ने कहा कि करबला तालाब का सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाए कि यह क्षेत्र एक सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक  वॉकिंग जोन  के साथ-साथ लोगों के लिए  ओपन जिम, योग, ध्यान और पारिवारिक सैर  हेतु एक आदर्श स्थल बन सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper