
विधायक राजेश मूणत ने जोन 8 के वार्ड 70 में 1.78 करोड़ रुपये से अधिक के 14 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, जनता को दी नई सौगात
रायपुर – आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत संत रविदास वार्ड नम्बर 70 के क्षेत्र में 14 विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 78 लाख रूपये से अधिक की स्वीकृत लागत से नए विविध विकास कार्यों स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार, शौचालय निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य नए विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर,जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद अर्जुन यादव, पार्षद भगतराम हरबंश, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, गोपी साहू, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में भूमिपूजन सहित कार्यारम्भ और वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में ठाकुरदेव के पास 10 लाख की स्वीकृत लागत से निर्मित मंच निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए आमजनों को शानदार सौगात दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


