
राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोग गर्मी से त्रस्त हो चुके हैं. मौसम विभाग ने 16 जून तक के लिए दिल्ली , हरियाणा, पंजाब, यूपी, झारखंड के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है. दिल्ली में 18 जून तक मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तेज रफ्तार से चलेगी हवा : मौसम विभाग ने शनिवार से लेकर मंगलवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है. मौसम विभाग का मानना है कि आगामी गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसा होने पर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है.
