मंडला में 9 लाख से ज्यादा तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 36 करोड़ का बोनस, CM मोहन यादव करेंगे वितरण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को मंडला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के सदस्यों के प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये का तेंदूपत्ता बोनस वितरित करेंगे।
5% ब्याज पर मिलेगा ₹3 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की इस स्कीम से इन लोगों को बड़ा फायदा
कार्यक्रम में पूर्व मंडला, पश्चिम मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक शामिल होंगे। बोनस वितरण का उद्देश्य वनोपज संग्रहण से जुड़े परिवारों को उनके परिश्रम का लाभ पहुंचाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
84 वन समितियों को मिलेगा काष्ठ लाभांश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। इसमें पूर्व मंडला और पश्चिम मंडला की 84 वन समितियां शामिल हैं।
यह आयोजन तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को मजबूत करने तथा उनके श्रम के सम्मान के उद्देश्य से किया जा रहा है।
CM साय का सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं पर रखेंगे बात
पांढुर्णा में विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इसके अलावा वे सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में आयोजित “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

