RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मोतीलाल साहू ने जोन 9 के 5 वार्डों में 1.39 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

रायपुर ग्रामीण विधायक के पटेल समाज भवन में स्लेब के स्थान पर 5 लाख रूपये में छत पर शेड निर्माण करवाने के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 क्षेत्र में पहुंचकर वार्ड 7 क्षेत्र में 3 नए विकास कार्यों, महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 में दो नए विकास कार्यों, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में दो नए विकास कार्यों, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में एक नए विकास कार्य, शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 में 5 नए विकास कार्यों का कुल एक करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवनों सहित विभिन्न नए 12 विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कुशभाउ ठाकरे क्रमांक 7 के दलदल सिवनी में धीमर समाज भवन के समीप नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष  गोपेश साहू, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद और एमआईसी सदस्य  खेम कुमार सेन, पार्षद  मोहन साहू,  देवदत्त द्विवेदी, धीमर समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, जोन 9 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा सीनियर,  शरद ध्रुव सहित नगर निगम जोन 9 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्यजनों, नवयुवकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों की उपस्थिति में करते हुए शानदार सौगात दी.

रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने एक करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये के नए विकास कार्यों का एकमुश्त भूमिपूजन की सौगात दी और अधिकारियों को पटेल समाज भवन में 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से अब स्लेब के स्थान पर छत पर शेड निर्माण करवाने निर्देशित किया. रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने सभी नए विकास कार्यों को स्थल पर स्वीकृति के अनुसार तत्काल प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को दिए हैँ.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका