
Motorola Razr 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द हो सकता है इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, TDRA पर हुई लिस्टिंग
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष Motorola Razr 60 को पेश किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का अगला वर्जन लाने की तैयारी है। हालांकि, मोटोरोला ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Anvin ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर – XT2657-8 के साथ लिस्टिंग हुई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Razr 70 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Motorola Razr 60 की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। Motorola Razr 60 में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इसकी स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Motorola Razr 60 को Pantone Gibraltar Sea, Pantone Lightest Sky और Pantone Spring Bud कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Motorola Razr 60 में आउटर स्क्रीन पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इंटरनल डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें Moto AI सुइट फीचर्स भी हैं। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 30 W TurboCharging और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है।

