छत्तीसगढ़

भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के संवर्द्धन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, केटीयू और अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के मध्य एमओयू

रायपुर: मीडिया शिक्षा, शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनसंचार और हिंदी के माध्यम से अंतर-अनुशासनिक ज्ञान-प्रणाली को प्रोत्साहित करने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के मध्य एमओयू हुआ। केटीयू के कुलपति प्रो. मनोज दयाल और मगाअहिविवि के कुलपति प्रो डॉ कुमुद शर्मा ने इसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं मीडिया संदेशों की संवाहक भाषा की प्रतिष्ठा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य वित्त सेवा के कई अधिकारियों के तबादले

कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा है कि देश में मीडिया गुरुकुल के रुप में विकासमान पत्रकारिता विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हिन्दी विश्वविद्यालय के माध्यम से एक अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। हिन्दी पत्रकारिता के विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के संवर्द्धन के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा। छात्र, शोधार्थी, अनुसंधानकर्ता, अध्यापक एक-दूसरे के बीच जाकर अध्ययन-अध्यापन व अनुसंधान करेंगे।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में फिर लगेगा चौके-छक्कों का मेला, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दिखाएंगे दम, दर्शकों की एंट्री फ्री

उल्लेखनीय है कि द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी:”हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: विरासत, सरोकार और विकसित भारत का संकल्प” समापन के अवसर पर एमओयू में हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुरेंद्र पी गादेवार और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेश लेहलपूरे उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper