राज्य
Mp News : बारिश ने मचाई तबाही, आज इन जिलों में अलर्ट
Mp News : बारिश ने मचाई तबाही, आज इन जिलों में अलर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज भी बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने एमपी के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के भिंड, दतिया, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, रीवा, उमरिया, शहडोल, सीधी, डिंडोरी, बालाघाट में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कल से बढ़ेगा तापमान
मध्य प्रदेश में 2 दिन पूर्व हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। आज और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश में कल से तापमान बढ़ेगा।

