राज्य

MP NEWS : राजस्व महाअभियान: 3 लाख 80 हजार प्रकरणों का समाधान

MP NEWS : राजस्व महाअभियान: 3 लाख 80 हजार प्रकरणों का समाधान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लम्बित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 15 जनवरी से 10 मार्च 2024 तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2023 से अब तक राजस्व महाअभियान में 3 लाख 80 हजार प्रकरणों का समाधान हो चुका है। इनमें नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शे पर तरमीम संबंधी प्रकरण शामिल है।

राज्य स्तर, जिले स्तर, तहसील स्तर पर प्रतिदिन प्रकरणों के निराकरण की मॉनीटरिंग के लिये राजस्व महाभियान में 31 दिसंबर 2023 तक समय-सीमा पार कर चुके 2,42,824 लंबित प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 2,14,100 (लगभग 88%) समय सीमा पार लम्बित प्रकरणों का निराकरण अभियान के दौरान किया जा चुका है। नामांतरण के 94%, बंटवारा के 99%, सीमांकन के 86% और अभिलेख दुरुस्ती के 58% प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

वर्तमान में 15 जनवरी से चल रहे अभियान में लगभग 2.5 लाख नये प्रकरणों को भी शामिल किया गया है, जिनका 64% से अधिक लगभग 1.65 लाख प्रकरणों का निराकरण राजस्व महाअभियान में किया गया है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका