RADA
छत्तीसगढ़

सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा में सफलता युवाओं के लिए सफल होने प्रेरणा शक्ति का कार्य करेगी- महापौर मीनल

यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफल रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का ऑक्सीजोन में रायपुर महापौर मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल ने किया सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑक्सीजोन श्री हनुमानजी मन्दिर में विगत लगातार 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह सुन्दरकांड पाठ कर रहे रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन की हुई सराहना

रायपुर – आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल ने राजधानी शहर के ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल का रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में सम्मानित किया.
रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव श्री के. के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित उद्यान में श्री हनुमानजी के मन्दिर में सुन्दर कांड पाठ किया जा रहा है. सोसायटी के आयोजन की सराहना की गयी.
रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर रायपुर निवासी सुश्री वैभवी अग्रवाल को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा कि सफल होकर उन्होंने अपने माता – पिता, अभिभावकों सहित रायपुर शहर, जिला सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का गौरववान्वित किया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवाओं के लिए आने वाले समय में सफल होने प्रेरणाशक्ति बनेगी और रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अतिरिक्त मेहनत की पराकाष्ठा करके उसमें सफलता अवश्य प्राप्त कर सकेंगे.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका