RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

Mulberry Fruit Benifits: शहतूत का फल खाने से आप इन बीमारियों से रहेंगे दूर, जानें इसके फायदे

फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है. लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए, फलों में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स  होते हैं जो शरीर में मजबूती के साथ-साथ रोगों से लड़ने की शक्ति भी देते हैं. फलों के खट्टे मीठे स्वाद लोगों को खूब लुभाते हैं. छत्तीसगढ़  के एमसीबी जिले (MCB) में गर्मियां शुरू होते ही शहतूत (Mulberry Fruits) के पेड़ फलों से लद गए हैं. वहीं बाजारों में बिकने आए खट्टे-मीठे स्वाद वाले ये फल लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फलों में पोषक तत्व रखने के मामले में शहतूत  का अलग ही स्थान है, शहतूत में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम फाइबर सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है. शहतूत का सेवन करने से शरीर को क्या फायदे (mulberry benefits for health) मिलते हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में.

स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छे हैं शहतूत
शहतूत बेशक दिखने में छोटा होता है, लेकिन शरीर को बड़े फायदे पहुंचा सकता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. शहतूत में तमाम पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद खास बना देते हैं. शहतूत का सेवन करने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे हो सकते हैं. जिसके बारे में कृषि विशेषज्ञ सुरेंद्र ओझा ने जानकारी दी है.

पाचन तंत्र के लिए वरदान है शहतूत
शहतूत में मौजूद डाइटरी फाइबर पेट साफ करने में सहायक होता है. यह स्वादिष्ट फल पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है. कब्ज और अपच के रोगियों के लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है.

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में
शहतूत ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. ऐसा माना जाता है कि शहतूत में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो डायबिटीज के इलाज में उपयोग किए जाने वाले रसायनों के समान होते हैं. ये यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.

आंखों की रोशनी के लिए है अच्छा
शहतूत आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है. शहतूत में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो हमारी आंखों को बनाने वाली कोशिकाओं में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है. यह रेटिना को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से भी बचाता है. इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड, मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों को रोकने में सहायता करता है.

ब्रेन हेल्थ के लिए है लाभदायक
शहतूत आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायता कर सकता है. दरअसल, शहतूत दिमाग को स्वस्थ रखते हुए उसकी कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है. लोगों का मानना है कि शहतूत अल्जाइमर जैसे रोगों से लड़ने में भी सहायता करता है. शहतूत में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूती देता है. इसके अलावा शहतूत इम्यूनिटी के लिए अच्छा है. शहतूत में एल्कलॉइड और विटामिन सी होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करते हैं.

किसानों की आय का एक अच्छा स्रोत
शहतूत कई जगहों पर किसानों (Farmers) की आय का एक अच्छा स्रोत है. वहीं लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. शहतूत में शरीर के लिए जरूरी कई माइक्रो और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. इसीलिए इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. आंख, दिल, दिमाग सहित अन्य अंगों को स्वस्थ रखने के लिए शहतूत का सेवन बेहद अच्छा माना गया है.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका