RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम की कार्रवाई: गंदगी और डस्टबिन न रखने पर 141 स्थानों पर ₹87,720 का जुर्माना

 रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शाखा, सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गनिर्देशन में प्रतिदिन तेजी से तैयारियां निरंतरता से प्रगति पर हैँ. नागरिकों के मध्य लगातार सफाई को लेकर जनजागरण किया जा रहा है. वहीं गन्दगी और कचरा फैलाने वालों पर और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखे जाने पर सम्बंधित लोगों पर चेतावनी देकर जुर्माना लगातार किया जा रहा है. इसके तहत नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सफाई को लेकर जनजागरण करते हुए विगत दिवस नगर निगम के सभी 10 जोनों के बाजार क्षेत्रों में गन्दगी फैलाने पर विभिन्न 112 स्थानों पर सम्बंधित लोगों से कुल 74820 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया है, वहीं 29 दुकानों में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन नहीं मिलने पर सम्बंधित 29 दुकान संचालकों से कुल 12900 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर वसूला गया है. इस प्रकार गन्दगी फैलाने और डस्टबिन नहीं रखने पर सम्बंधित कुल 141 स्थानों पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कुल 87720 रूपये का जुर्माना किया गया है. वहीं आज नगर निगम जोन 10 के क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई में शुभम के मार्ट द्वारा बाजू के खाली प्लाट में गन्दगी फैलाये जाने की शिकायत पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में आकस्मिक स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली. इसे गंभीरता से लेते हुए निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए शुभम के मार्ट के सम्बंधित प्रबंधक पर तत्काल 20 हजार रूपये का जुर्माना किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका