RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रहवासियों से नगर निगम ने की अपील, नई डामर रोड पर अपनी कार, वाहन को ना धोयें

रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर के अनेक मार्गो एवं गलियों में नवीन सड़क डामरीकरण कार्य करवाया जा रहा है. नई डामर रोड में अपनी कार, वाहन, गाड़ी नहीं धोने की अपील नगर निगम रायपुर द्वारा मार्गो एवं गलियों के रहवासियों से नगर हित में की गयी है, कारणकि नई डामर मार्गो में कार, गाड़ी, वाहन धोने के कार्य से नई डामर रोड खराब हो जाती है एवं इससे वहां के रहवासी नागरिकों को असुविधा होती है. रायपुर नगर निगम ने नई डामर रोड क्षेत्र के सभी रहवासी नागरिकों से नई डामर रोड में अपनी कार, गाड़ी, वाहन नहीं धोकर नगर हित में नई डामर रोड का वांछित लाभ रहवासियों को लम्बे समय तक मिल सकने में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका