RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम संस्कृति विभाग ने जोन 2, 4 के सहयोग और छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन की सहभागिता से राजधानी शहर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर छात्र रैली निकाली, ध्वजारोहण एवं पुष्पांजलि आयोजन रखा

छात्र रैली में नन्हें मुन्ने विद्यार्थी बच्चों ने भारत माता की जय, जयहिन्द, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाकर समा बांधा 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग ने नगर निगम जोन 2 और 4 के सहयोग से और छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन रायपुर के पदाधिकारियों की सहभागिता से राजधानी शहर रायपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर स्कूली छात्र छात्राओ की रैली जयस्तंभ चौक से शारदा चौक, एमजी रोड, गुरूनानक चौक, स्टेशन रोड, नेताजी प्रतिमा स्थल तक निकाली। साथ ही स्टेशन चौक प्रतिमा स्थल पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन करने जयंती पर पुष्पांजलि आयोजन रखा गया और वहां प्रतिमा स्थल के समक्ष पारंपरिक ध्वजा रोहण किया गया।

देशबंधु इंग्लिश स्कूल के नन्हें मुन्ने विद्यार्थियो सहित निवेदिता कन्या शाला, गंज स्कूल एवं अन्य शासकीय स्कूलो के उच्चतर माध्यमिक शालाओ के विद्यार्थियों ने सुबह छात्र रैली निकाली नन्हें मुन्ने विद्यार्थियो ने छात्र रैली के दौरान भारत माता की जय, जय हिन्द, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाकर समा बांध दिया।

जयस्तंभ चौक में नेताजी के छात्र चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन रायपुर के अध्यक्ष श्री सोनू शर्मा जसमीत, पदाधिकारी श्री गिरीश दुबे, श्री किशोर आहूजा, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन ने सादर नमन किया। स्टेशन चौक प्रतिमा स्थल पर नेताजी जयंती पर छात्र रैली का आत्मीय स्वागत छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, पूर्व पार्षद श्री मिलिंद गौतम, श्री रमेश आहूजा की उपस्थिति में नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल ने किया। छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन रायपुर के अध्यक्ष श्री सोनू शर्मा ने नेताजी सुभाष प्रतिमा स्टेशन चौक के सौंदर्याकरण की मांग का महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नाम लिखित ज्ञापन मांग पत्र संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल को सौपा।

छ.ग. राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि स्टेशन चौक नेताजी प्रतिमा में लगातार कार्यकम करवाने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी कन्हैयालाल बाजारी और श्री पन्ना लाल पंड्या की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। स्व. श्री गोविंद शर्मा पम्मी ने यहां आयोजन वृहद रखने लगातार सकिय प्रयास किया। सभी बच्चो और युवाओ को सुरक्षित भविष्य और विकसित देश निर्माण करने के लिए नेताजी सुभाष की जीवनी को पढ़कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने नेताजी प्रतिमा स्थल स्टेशन चौक पर लगातार आयोजन व्यापक स्तर पर रखने छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन एवं नगर निगम रायपुर को सराहा। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पन्ना लाल पंड्या के इसमें अद्वितीय योगदान के बाद उनके सुपुत्र श्री धर्मेन्द्र पंड्या ने इस कार्य को सक्रियता से जारी रखा है। उन्होने नेताजी के मार्ग पर चलकर देश में अपना योगदान देने का आव्हान बच्चो से किया। संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन, पूर्व पार्षद श्री रमेश आहूजा ने अपने विचार मंच से रखे। कार्यक्रम संचालन छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन के श्री किशोर आहूजा और अंत में आभार प्रदर्शन संगठन के श्री बाजारी ने किया।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका