
छत्तीसगढ़
नगर निगम वित्त विभाग सहायक ग्रेड 2 श्रीमती कुसुम शर्मा सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों द्वारा सम्मानित की गई
रायपुर– आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय भवन महात्गा गांधी सदन में रायपुर नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम वित्त विभाग सहायक ग्रेड 2 श्रीमती कुसुम शर्मा को नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों ने निगम को उनके द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। श्रीमती कुसुम शर्मा दिनांक 31 जनवरी 2026 को नगर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रही है। नगर निगम कर्मचारियों ने श्रीमती कुसुम शर्मा को बुके सहित शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया एवं उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

