RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने जोन 8 में जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर सहित बैठक लेकर गर्मी में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने दिए अनेक निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 में जल विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर सहित पार्षद श्री संदीप साहू, श्री भगतराम हरबंश, डॉ मनमोहन मनहरे, श्री अमन सिंह ठाकुर, श्री अर्जुन यादव, महेन्द्र औसर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिँग फरेन्द्र, श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष ने बैठक में निर्देशित किया कि जोन अंतर्गत ग्रीष्मकाल में पेयजल परिवहन हेतु चलने वाले टैंकर परियोजना में पारदर्शिता लाने वार्ड अंतर्गत चलने वाले टैंकर की जानकारी सम्बंधित वार्ड पार्षद को भी प्रदान की जाये एवं सम्बंधित स्थानों को सम्बंधित वार्ड पार्षद से सत्यापित करवाया जाये. जोन अंतर्गत होने वाले नल कनेक्शन के स्थान भी सम्बंधित वार्ड पार्षद से सत्यापित करवाये जाने के निर्देश जल विभाग अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए हैँ. जोन अंतर्गत जलप्रदाय के टेल एन्ड क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति की प्व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.
बैठक में जोन क्षेत्र अंतर्गत होने वाले नवीन बोर खनन के स्थान चयन में सम्बंधित वार्ड पार्षद से समन्वय कर सम्बंधित स्थानों का सत्यापन वार्ड पार्षद से करवाने एवं ऐसे स्थानों का चयन करने, जिससे क्षेत्र के अन्य पेयजल स्त्रोत पर विपरीत प्रभाव ना पड़े, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैँ.
बैठक में जोन अंतर्गत पेयजल व्यवस्था हेतु जोन के जल विभाग में पर्याप्त सामग्री जैसे पंप, पैनल बॉक्स, रोल पाइप, हैंडपंप के सामान,पानी की टंकी इत्यादि को पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए हैँ .
निगम जल विभाग अध्यक्ष ने समीक्षा के दौरान जोन 8 जल विभाग के सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को वार्ड पार्षदों के साथ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने आवश्यक तैयारी और कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका