
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के माध्यम से ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान के समीप भाठागांव मैदान में बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। वहां पहुंचकर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को शीघ्र बैडमिंटन कोर्ट विकसित करने का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैडमिंटन कोर्ट हेतु भवन का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर अग्रसर है। बैडमिंटन कोर्ट विकसित होने से खिलाड़ियों को खेल एवं उसके अभ्यास की अच्छी सुविधा शीघ्र प्राप्त हो सकेगी। इस हेतु मैदान को समतलीकरण कर पेवर लगाने का कार्य शीघ्र उसे सुन्दर तरीके से विकसित करने के निर्देश दिये गये है।

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भाठागांव मैदान के सामने मार्ग के किनारे चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उक्त चिन्हित स्थल पर नगर निगम जोन 6 के माध्यम से शीघ्र लैण्ड स्केपिंग करके उसे सुन्दर स्वरूप देकर रामायण कालीन सभ्यता की कलाकृतियों को उकेरा जायेगा। इससे आमजनों को रामायण कालीन गौरवशाली सभ्यता की सहज जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही वहां पूर्व में बार – बार होने वाले अवैध कब्जों पर भी कारगर अंकुश लगाया जा सकेगा। आयुक्त ने उक्त कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये है।

