RADA
छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 1 द्वारा खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स दुकान और ठेले को कोटपा एक्ट अंतर्गत तत्काल किया सीलबंद

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भनपुरी सहित जोन 1 अंतर्गत स्कूलो के आस पास पान ठेलो का औचक निरीक्षण कर नशे से संबंधित वस्तुओं की तत्काल जप्ती की गई 

रायपुर – रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ सजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार जोन क्षेत्र की स्कूलों के आस पास पान ठेलो एवं नशे के सामानो के विक्रय केन्द्रों में व्यापक अभियान चलाकर कार्यवाही स्थल पर कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियता श्री शरद देशमुख एवं अन्य सबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है।
कार्यवाही में आज जोन 1 अतर्गत खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स की दुकान और ठेला को व्यवस्था सुधार हेतु नशे की वस्तुए मिलने पर तत्काल स्थल पर कोटपा एक्ट अतर्गत सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। जोन 1 नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर जोन क्षेत्र अतर्गत भनपुरी स्कूल एवं अन्य क्षेत्रो की स्कूलो के आस पास पान ठेलो और नशे की वस्तुओ के विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में गुटखा तम्बाखू, सिगरेट आदि नशे की वस्तुजो की जप्ती कर ली और संबंधित पान ठेला एवं दुकान संचालको को भविष्य में लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही शासन के कोटपा एक्ट प्रावधान अनुसार करने की चेतावनी जोन 1 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में दी गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका