छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने रमण मंदिर वार्ड 14 में मिठाई कारखाना में गंदगी मिलने पर संचालक पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया

रायपुर आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में जनशिकायत नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग में मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत मिठाई कारखाना की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान मिठाई कारखाना में गंदगी मिली और प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी। इस पर जोन 2 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने रमण मंदिर वार्ड के मिठाई कारखाना के संबंधित संचालक लोकेश खत्री पर तत्काल 10000 रू. ई जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कडी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका