
नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने सभी वार्ड सफाई सुपरवाइजरों को नगर निगम जोन 8 के वार्डों के बड़े बकायादारों की सूची दी और उनसे सम्पर्क कर नगर निगम को तत्काल सम्पूर्ण बकाया अदा करने प्रेरित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री महादेव रक्सेल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 अंतर्गत सभी 7 वार्डों के सफाई वार्ड सुपरवाइजरों की बैठक बुलाई और सभी वार्ड सफाई सुपरवाइजरों को रायपुर नगर निगम जोन 8 के सभी वार्डों के बड़े बकायादारों की सूची उपलब्ध करवाई और अपने -अपने वार्ड क्षेत्र के सभी बड़े बकायादारों से सम्पर्क कर उन्हें नगर निगम रायपुर जोन 8 राजस्व विभाग का सम्पूर्ण राजस्व बकाया तत्काल अदा करने निगम हित में प्रेरित करने अभियान तत्काल चलाने निर्देशित किया. अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही का सामना करने सभी सम्बंधित बड़े बकायादारों को मानसिक रूप से तैयार रहने की स्पष्ट चेतावनी से तत्काल अवगत करवाने के निर्देश दिए गए.

