RADA
अपराध
Trending

नायब तहसीलदार ने गोली मारकर की आत्महत्या

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह (42वर्ष) ने अपने सरकारी आवास पर बुधवार को सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने गोली की आवाज सुनकर कमरा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। उधर कॉलोनी में गोली की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। गेट खोलकर किसी तरह गंभीर हालत में नायब तहसीलदार राजकुमार को निजी अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया जहां कुछ घंटे के बाद ही डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डीएम,एसपी सहित अस्पताल में जिला प्रशासन के अधिकारियों की भीड़ लगी रही।

बताया गया कि नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह आज सवेरे ही इलाहाबाद से बिजनौर वापस लौटे थे, उसके कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वयं को कमरा बंद कर कनपटी पर गोली मार ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है चर्चा के अनुसार घरेलू कलह इसका मुख्य कारण हो सकता है।

नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह जिला बागपत में नांगल के रहने वाले थे। वह अपने पीछे पत्नी आंचल, बेटी सिया-7 वर्ष, छोटी बेटी शावी-2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गये हैं। नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह की मृत्यु के समाचार को सुनकर तहसील में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका