अपराध

ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

ऑफिस में घुसकर नायब तहसीलदार से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के झलप स्थित राजस्व कार्यालय में सोमवार को नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पटेवा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के झलप में स्थित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार युवराज साहू के कुलप्रीत सिंह नामक के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। बातचीत के दौरान कुलप्रीत सिंह ने राजस्व अफसर को उन्हीं के दफ्तर में मारपीट को अंजाम दिया गया। घटना के बाद रायपुर संभाग के सभी जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे। शिकायत पर पटेवा थाने में आरोपी कुलप्रीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 121 (1), 132, 115(2), 296, 351 (2), 221 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे रिमांड में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका