RADA
देश-विदेश
Trending

नामीबिया के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में निधन

विंडहोएक । नामीबिया के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सैम नुजोमा का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार रात विंडहॉक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने रविवार को उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नामीबियाई राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने कहा कि नुजोमा के निधन से नामीबिया गणराज्य की नींव हिल गई है। पिछले तीन हफ्तों में नामीबिया गणराज्य के संस्थापक को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि नुजोमा ने हमारे मुक्ति संग्राम के सबसे संकट काल में नामीबियाई लोगों का नेतृत्व किया। 1989 के अंत में संसदीय चुनावों में लौटने से पहले उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के नेता के रूप में 30 साल निर्वासन में बिताए। महीनों बाद 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता की पुष्टि होने पर उन्हें राष्ट्रपति चुना गया।

सैम नुजोमा ने नामीबिया को उपनिवेशवाद और रंगभेद से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई दशक तक स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व किया और 1990 में देश की आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति बने। उनके कार्यकाल में नामीबिया ने लोकतंत्र और स्थिरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए।

नुजोमा को उनके देश में एक दूरदर्शी नेता और राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया जाता है। वे उन अफ्रीकी नेताओं की पीढ़ी का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने देशों को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराया और स्वतंत्र राष्ट्रों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका