विशेष
Trending

राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस : जंगल सफारी में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण

मानव जीवन मे मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका  से अवगत कराया गया

रायपुर । नंदनवन जू एवं जंगल सफारी, नवा रायपुर में  राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस के अवसर पर “पोलिंनेटर्स प्यूपल एंड प्लेनेट कंसर्वे टुडे फॉर सस्टेनबल टुमारो ”   थीम पर आधारित शैक्षणिक  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

ये खबर भी पढ़ें : मानसिक रूप से स्वस्थ होने के संकेत – Pratidin Rajdhani    

कार्यक्रम में  मानव जीवन में  मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका  से प्रतिभागियों को  अवगत कराया गया l कार्यक्रम में   नवा रायपुर के हायर सेकंडरी स्कूल राखी के 53 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को मधुमक्खियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।  मधुमक्खियों की पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ और जैव विविधता पर उनका प्रभाव,भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की मधुमक्खियाँ की प्रजापति  और उनकी विशेषताएँ, मधुमक्खी पालन, मधुमक्खियों के जीवन चक्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया  l

ये खबर भी पढ़ें : आधार कार्ड नंबर के लिए ये चीज नहीं होगी जरूरी, बिना आईडी होगी वेरिफाई

छात्रों ने अत्यधिक रुचि और उत्साह के साथ भाग लिया और प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा भी व्यक्त की   कार्यक्रम में जंगल सफारी की ओर से अधिकारीगण चंद्रमणी साहू , हिमांशु प्रधान, और उपेंद्र साहू  शामिल हुए l

ये खबर भी पढ़ें : कौन हैं सोभिता धूलिपाला? ‘मेड इन हेवन’ – Pratidin Rajdhani

जंगल सफारी के  संचालक धम्मशील गणवीर ने बताया कि  नंदनवन जू एवं जंगल सफारी द्द्वारा वन मंत्री  केदार कश्यप  के दिशा निर्देशानुसार वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण मुद्दों पर विभिन्न मोड्यूल तैयार कर स्कूली विद्यार्थियों को  पर्यावरण और  प्रकृति के प्रति जागरूक करने  के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है I

ये खबर भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वो वीर, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper