RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश के बीच शुरू हुआ नौतपा

रायपुर  । राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखने काे मिल रहा है। रायपुर समेत अन्य इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश भी हाे रही है। वहीं आज रविवार सुबह से ही तेज हवा के साथ रुकरुकर बारिश हाे रही है। वहीं आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है। अगले 9 दिनों तक दिन के समय सूर्य की तपिश बहुत ज्यादा रहेगी। इस बार राज्य में नौतपा की शुरुआत अंधड़ और तेज बारिश के साथ हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, आज शाम को तेज अंधड़ के साथ बारिश होगा। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर के साथ कई अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, बलौदाबाजार समेत बस्तर संभाग के जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका