छत्तीसगढ़
Trending

Naxalite surrender : कोंडागांव में 16 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शुक्रवार को विभिन्न जिलों के सीमावती क्षेत्रों में सक्रिय 16 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने एसपी के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर द‍िया है।

इनामी नक्सली दंपति काे प्रोत्साहन राशि प्रदान करते

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज राजनांदगांव के मदनवाड़ा कोरकोट्टी नक्सली वारदात में शामिल और कोण्डागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावती क्षेत्रों में सक्रिय 16 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने काेंड़ागांव एसपी वाई अक्षय कुमार के समक्ष आत्‍मसमर्पण कर द‍िया। नक्सली दंपति संगठन के कंपनी नबंर 5 पीपीसी कैडर के नक्सली 8 लाख के इनामी रैसिंग कुमेटी उर्फ रतनसिंग कुमेटी (35 वर्ष) और 8 लाख की इनामी पुनाय आचला उर्फ हिरोया (34 वर्ष) निवासी ग्राम आलप्रस, थाना कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर हैं। इस इनामी नक्सली दंपति काे प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रूपये प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय करने के लिए वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान रूपेश कुमार डाण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), सतीश भार्गव उप पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी बस्तर फाईटर्स) माैजूद रहे।

आत्मसमर्पित नक्सली रैसिंग उर्फ रतनसिंह वर्ष 2002 से 2023 तक और पुनाय उर्फ हिरोया वर्ष 2005 से 2023 तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहे। दोनों नक्सली जिला कोण्डागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी व नारायणपुर के क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर नक्सली वारदाताें में शामिल रहे हैं। यह मुख्य रूप से वर्ष 2009 में जिला राजनांदगांव के मदनवाड़ा कोरकोट्टी के पास हुए नक्सली वारदात में शामिल रहा। उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सहित कुल 29 जवान बलि‍दानी हाे गये थे ।

इसके अलावा वे वर्ष 2011 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार पर हमला करने की वारदात में शामिल थे। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 9 जवान बलिदान हाे गये थे। वर्ष 2007 में जिला कोण्डागांव अन्तर्गत थाना विश्रामपुरी में हमला-आगजनी की वारदात में भी शामिल रहे। इसमें 01 सउनि, 2 प्र.आर. बलीदान और 01 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। दाेनाें आत्मसमर्पित नक्सली दंपति के विरूद्ध अनेक थाना में गंभीर मामले दर्ज हैं, वहींं स्थाई वारंट भी लंबित हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper