छत्तीसगढ़
Trending

विधायक मूणत ने आयुक्त, सभापति सहित सरोना में कचरे के रेमीडिएशन कार्य की देखी प्रगति

30 जून के पूर्व हर हाल में पूर्ण करवाने दिए निर्देश

रायपुर । प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, संत रविदास वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि सुनील चंद्राकर, अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु, सरोना रेमीडेएशन कार्य के ठेकेदार एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा.लि. के प्रतिनिधि की उपस्थिति में राजधानी के सरोना में कचरे के रेमीडिएशन कार्य की प्रगति का स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

विधायक मूणत ने कचरे के रेमीडिएशन कार्य की प्रगति का अवलोकन करते

पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक ने कार्य की अत्यंत धीमी गति को लेकर स्थल पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अतिरिक्त मशीनें संसाधन लगाकर कार्य को गतिमान करते हुए शत प्रतिशत कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से हर हाल में 30 जून 2025 के पूर्व तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के कडे निर्देश संबंधित अनुबंधित एजेंसी हील ब्रो मेटेलिक प्रा.लि. के प्रतिनिधि सहित निगम अभियंताओं को दिये, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में सम्बंधित स्थल पर पौधरोपण अभियान चलाया जा सके।

विधायक मूणत ने कचरे के रेमीडिएशन कार्य की प्रगति का अवलोकन करते

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper