RADA
खेल
Trending

नीरज चोपड़ा ने जीता NC Classic 2025 का खिताब

86.18 मीटर थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली।  नीरज चोपड़ा क्लासिक के पहले सीजन का आयोजन हुआ। जहां भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 86.18 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में नीरज चोपड़ा क्लासिक के पहले सीजन का आयोजन हुआ। जहां भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 86.18 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में फाउल किया। जबकि इस दौरान जूलियस येगो ने सबसे बेहतरीन 79.97 मीटर दूर भाला फेंका। जबकि भारत की तरफ से रोहित यादव ने पहले प्रयास में 77.11 मीटर भाला फेंका। तो साहिल सिलवाल ने पहले प्रयास में 77.48 मीटर थ्रो किया।
इसके बाद दूसरे प्रयास में नीरज ने 82.99 मीटर थ्रो किया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर का थ्रो किया जो कि उनका बेस्ट थ्रो रहा। हालांकि, चौथे प्रयास में उन्होंने एक बार फिर फाउल किया। तो पांचवें प्रयास में 84.07 मीटर का थ्रो किया और आखिर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि, इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की, जब वह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में मेजबान के रूप में किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले भारतीय बन गए।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका