
नेहरू सांस्कृतिक भवन का होगा कायाकल्प: विधायक पुरंदर मिश्रा ने ₹13 लाख की लागत से बनने वाले नवीन शेड का किया भूमिपूजन
रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 2 अंतर्गत शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 अंतर्गत नेहरू सांस्कृतिक भवन में 13 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन टीन शेड का शीघ्र निर्माण किये जाने रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताऑ, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, नगर निगम जोन 2 उपअभियंता श्री नवीन वर्मा की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए शानदार सौगात दी. रायपुर उत्तर विधायक ने तत्काल स्वीकृति अनुसार नेहरू सांस्कृतिक भवन में नया टीन शेड का शीघ्र निर्माण तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवामे निर्देशित किया.वार्ड पार्षद ने वार्ड में नया विकास कार्य प्रारम्भ करने पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ को सभी वार्डवासियों की और से हार्दिक धन्यवाद दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


