RADA
देश-विदेश

उत्तर कोरिया ने 240 कूड़े से भरे गुब्बारे साउथ कोरिया पर छोड़े

उत्तर कोरिया ने 240 कूड़े से भरे गुब्बारे साउथ कोरिया पर छोड़े

सियोल। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर एक बार फिर कूड़ा अटैक किया है। किम जोंग के देश ने कचरा ले जाने वाले लगभग 240 गुब्बारे उड़ाए हैं। इन उड़ाए गए सभी गुब्बारों में से लगभग 10 दक्षिण कोरिया में उतरे हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि उत्तर कोरिया द्वारा शनिवार को ऐसे गुब्बारे भेजे जाने के बाद सुबह 10 बजे तक कोई भी गुब्बारा हवा में तैरता हुआ नहीं देखा गया था।
ग्यारह बार भेज चुका है कचरे वाला गुब्बारा
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा कि गुब्बारों में कागज और प्लास्टिक की बोतलें थीं और उनमें कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था। उत्तर कोरिया ने दो सप्ताह से अधिक समय में पहली बार शनिवार को अपना ‘गुब्बारा अभियान’ फिर से शुरू किया है। यह इस साल ‘कचरे से भरे गुब्बारों का 11वां प्रक्षेपण’ भी था। बता दें कि जुलाई में, कथित तौर पर उत्तर कोरिया द्वारा छोड़े गए कुछ गुब्बारे सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में उतरे थे। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरियाई दलबदलुओं द्वारा उड़ाए गए प्योंगयांग विरोधी पर्चे वाले गुब्बारों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 28 मई से अब तक 3,600 से अधिक कचरा गुब्बारे छोड़े हैं। उत्तर के अभियान के जवाब में, दक्षिण कोरिया जुलाई के मध्य से अपने सीमावर्ती लाउडस्पीकरों के माध्यम से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर प्योंगयांग विरोधी प्रचार प्रसारण कर रहा है।
मालूम हो कि मई के अंत से, उत्तर कोरिया ने कपड़े के टुकड़े, सिगरेट के टुकड़े, बेकार बैटरी जैसे कचरों से भरे गुब्बारे दक्षिण कोरिया की ओर उड़ाए हैं, हालांकि इनसे दक्षिण कोरिया में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।उत्तर कोरिया ने कहा कि पहले दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं ने अपने गुब्बारों के जरिए उत्तर कोरिया को राजनीतिक पर्चे भेजे थे जिसके जवाब में ये गुब्बारे लॉन्च किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका