Join us?

खेल
Trending

फैंस की वजह से नहीं कटवा रहे बाल : धोनी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान एवं स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। धोनी का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। धोनी ने हाल ही में फैंस को एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे फैंस की वजह से फिलहाल बाल नहीं कटवा रहे हैं। उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल धोनी ने बीते दिनों नया हेयर स्टाइल रखा। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिलचस्प बात यह है कि धोनी भी यह जानते हैं कि उनका हेयर स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। धोनी ने एक कार्यक्रम में इसको लेकर खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि नए हेयर स्टाइल की वजह से क्या दिक्कत हो रही है।

धोनी ने कहा, ”जब मैं एड फिल्म्स के लिए जाता था तो करीब 20 मिनट में तैयार हो जाता था. इसमें मेकअप से लेकर सब कुछ शामिल रहता था. लेकिन अब इसी के लिए एक घंटे और पांच मिनट या एक घंटे और 10 मिनट लगते हैं। यह बहुत ही बोरिंग है कि आप एक घंटे कुर्सी पर बैठे रहो। लेकिन जो मेरे सारे फैंस उन्हें नया हेयर स्टाइल काफी पसंद आया है। इसलिए मैं कोशिश में हूं कि इसे कुछ दिन तक रखूं। लेकिन इसको मेंटेन करना काफी मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button