RADA
मनोरंजन

सारा और कियारा नहीं, ये है कार्तिक की पसंदीदा सह-कलाकारा

सारा और कियारा नहीं, ये है कार्तिक की पसंदीदा सह-कलाकारा

कार्तिक आर्यन से हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनकी पसंदीदा सह-कलाकार के बारे में पूछा गया। सवाल पूछते हुए अभिनेता को दो विकल्प दिए गए। उनके सामने सारा अली खान और कियारा आडवाणी का नाम लिया गया और पूछा गया कि इनमें से कौन उनकी फेवरेट को-स्टार हैं? कार्तिक आर्यन इसका जवाब देते हुए उलझ गए।
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के प्रचार में कार्तिक आर्यन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह उनके अब तक के करियर की सबसे चैलैंजिंग फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है। कार्तिक का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख सब हैरान हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक फिल्म के अलावा अपनी जिंदगी और प्रोफेशन फ्रंट पर भी बात कर रहे हैं। एक्टर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया। इस दौरान सारा और कियारा के नाम दिए, लेकिन उन्होंने दोनों में से किसी का नाम नहीं चुना। इनके बजाय कार्तिक ने विद्या बालन को अपनी पसंदीदा सह-कलाकार बताया।
कार्तिक से जब सारा औऱ कियारा में से किसी एक का नाम लेने को कहा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘यार आप तो फंसा रहे हो। मैं इसमें कैसे जवाब दूं?’ इसके बाद उन्होंने विद्या बालन का नाम लिया। मालूम हो कि विद्या बालन जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के लिए कार्तिक एक बार फिर अनीस बज्मी के निर्देशन में काम कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘भूल भुलैया 3’ में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी। पहली फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके साथ विद्या बालन और अमीषा पटेल भी थीं। दूसरी कड़ी में कार्तिक आर्यन नजर आए। उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू दिखीं। अब तीसरी कड़ी में लीड रोल कार्तिक कर रहे हैं। उनके साथ तृप्ति डिमरी हैं और एक बार फिर विद्या बालन की वापसी हो रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका