RADA
देश-विदेश
Trending

संदीप दीक्षित की आपराधिक मानहानि याचिका पर आतिशी और संजय सिंह को नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर नोटिस जारी किया है। चीफ एडिशनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने आतिशी मार्लेना और संजय सिंह को 27 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

संदीप दीक्षित ने याचिका में कहा है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने 26 दिसंबर, 2024 को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें आरोप लगाया गया कि संदीप दीक्षित ने भाजपा से करोड़ों रुपये लिए हैं। संदीप दीक्षित भाजपा के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने की साजिश रचने में शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जो कुछ भी कहा वो झूठ और बेबुनियाद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

याचिका में कहा गया है कि आतिशी और संजय सिंह ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। उल्लेखनीय है कि संदीप दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। इसी सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उम्मीदवार हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका