RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित

मुख्यमंत्री  साय ने पत्थलगांव के ग्राम किलकिला में नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी

जशपुरनगर । नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका गठित करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है। इसी के साथ पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदित हो की मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।   जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मंागी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए धन्यवाद दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका