
अब नहीं पढ़े-लिखे भी बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, जानें
अब नहीं पढ़े-लिखे भी बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, जानें
अगर आपको लाइफ में सफल बनना है, तो आपके लिए अंग्रेजी समझना और बोलना जरूरी हो जाता है। आज की दुनिया ग्लोबल हो चुकी है। ऐसे में अंग्रेजी पूरी दुनिया में बातचीत का जरिया बनी हुई है। अंग्रेजी को सीखना बेहद आसान है। आप खेल-खेल में अंग्रेजी बोलना और पढ़ना सीख सकते हैं। साथ ही दुनिया अन्य लैंग्वेज को भी बोलना सीख सकते है। इस काम को मोबाइल ऐप्स ने आसान बना दिया है। ऐसे में हम आपके लिए 5 बेस्ट लैंग्वेज ऐप्ल लेकर आए हैं..

Duolingo
डाउनलोड – 50 करोड़
इस ऐप पर यूजर्स अंग्रेजी के साथ ही 40 से ज्यादा अन्य भाषाओं को सीख पाएंगे। इसमें एक्सपर्ट के डिजाइन टॉपिक दिए गए हैं। इसकी मदद से आप स्पीकिंग, रीडिंग और लिस्निंग और राइटिंग जैसी स्किल्स को मजबूत कर सकते हैं। इस ऐप पर फ्री कोर्स, गेमिफिकेशन, रिवार्ड मिलते हैं। ऐप पर 500 मिलियन से ज्यादा लैंग्वेज लर्निंग कोर्स मौजूद हैं।
Rosetta Stone
डाउनलोड – 10 मिलियन
यह ऐप काफी पॉपुलर है, जो यूजर्स को स्पीकिंग लैंग्वेज कोर्स उपलब्ध कराता है। ऐप पर स्पीकिंग फोक्स्ड लेसन दिए गए हैं। इसके अलावा इंस्टैंट प्रोनन्सिएशन फीडबैक दिए गए हैं। ऐप में ट्रूएसेंट स्टडी प्लान मिलते हैं। ऐप पर कीरब 20 लैंग्वैज में कोर्स मौजूद हैं। यह ऐप कई सब्सक्रिप्शन ऑप्शन के साथ आता है।
Babbel
डाउनलोड – 50 मिलियन
यह एक लैंग्वेज लर्निंग ऐप है, जिसे एक्सपर्ट ने डिजाइन किया है। ऐप छोटे और इंटरैक्टिव पाठ को पारंपरिक तरीकों पर सीखने में मदद करता है। ऐप पर रोजाना केवल 15 मिनट लर्निंग कोर्स मौजूद हैं। यह कोर्स स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, जर्मन समेत 10 अन्य लैंग्वेज में आते हैं।
Memrise: speak a new language
डाउनलोड – 10 मिलियन
यह ऐप आपको वीडियो और एआई की मदद से भाषा को सीखने में मदद करता है। ऐप पर इंटरैक्टिव तरीके से लैंग्वेज सीखने की सुविधा मौजूद है।
Busuu: Learn & Speak Languages
डाउनलोड – 10 मिलियन
यह ऐप स्पैनिश, फ़्रेंच और जापानी जैसी 12 भाषाओं में उपलब्ध है। ऐप आपको लर्निंग और स्पीकिंग की सुविधा ऑफर करता है। साथ ही लैंग्वेज लर्निंग ट्रैकिंग का ऑप्शन मिलता है।