RADA
टेक्नोलॉजी

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, कीजिये बस ये….

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, कीजिये बस ये....

यातायात नियम के अनुसार कार, बाइक या दूसरा कोई भी व्हीकल हो, उसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक समय ऐसा था जब बहुत भागदौड़ करनी पड़ती थी। और इसकी प्रोसेस काफी मुश्किल और लंबी होती थी। इसके लिए आरटीओ (RTO) के कई चक्कर भी लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Health Tips:खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम

दरअसल अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रोसेस काफी आसान हो गई है। अब घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा सकता है और वो भी ऑनलाइन। भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने लोगों की ज़रूरत को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के काम को बहुत ही आसान कर दिया है। अब यह काम आसानी से घर बैठे ही किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें Paytm’s loss widens to Rs 550 crore in fourth quarter

घर बैठे कैसे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई?

परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस से पहले लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनता है जिसके लिए एक बार आरटीओ जाना पड़ता है और आसानी से यह बन जाता है। इसके लिए भी ऑनलाइन अप्लाई करना पड़ता है। इसे एक महीने बाद भी परमानेंट करवाया जा सकता है। घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना बहुत ही आसान होता है। आइए जानते हैं इसकी आसान स्टेप्स।

ये खबर भी पढ़ें : यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा कार्यक्रम जारी

1. सबसे पहले parivahan.gov.in/parivahan/ की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
2. इसके बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाओं के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब ड्राइविंग लाइसेंस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अपने राज्य का नाम दिए गए बॉक्स में एंटर करें।
5. अब स्क्रीन पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फॉर्म दिखाई देगा। उस फॉर्म में सभी डिटेल्स सही से भरें।
6. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ज़रूरी सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, 10th क्लास की मार्कशीट, फोटो और हस्ताक्षर फॉर्म के साथ अपलोड करें।
7. अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ज़रूरी एप्लिकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करने का ऑप्शन आएगा। इस फीस का भुगतान करें।
8. फीस का भुगतान करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट का स्लॉट बुक करें।
9. इसके बाद तय किए गए स्लॉट के दिन और तय समय पर ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचे।
10. ड्राइविंग टेस्ट पास करने पर जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में पैर पसार रहा कोरोना का नया वेरिएंट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका