RADA
टेक्नोलॉजी

Google Gmail पर मेल का रिप्लाई करना हो गया अब आसान

नई दिल्ली। गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। कंपनी अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा पेश कर रही है। Google Workspace webpage के लेटेस्ट ब्लॉग में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने जीमेल यूजर्स के लिए एंड्रॉइड डिवाइस पर मेल का रिप्लाई करना आसान बना रही है। यूजर्स को ईमेल का रिप्लाई करने के लिए अलग से एक नई स्क्रीन ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। वे ईमेल का रिप्लाई कनवर्सेशन के बॉटम से ही कर सकेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : 90s के सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

अभी ओपन करनी पड़ती है नई स्क्रीन
अभी की बात करें तो जीमेल ऐप पर किसी भी मेल को ओपन करने के बाद Reply, Reply All, Forward जैसे ऑप्शन मेल के नीचे नजर आते हैं। इन ऑप्शन में से किसी एख को सेलेक्ट करने के बाद ही रिप्लाई के लिए फुल स्क्रीन कम्पोज व्यू पॉप अप होती है।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

मेल का रिप्लाई करना हुआ अब आसान
नए अपडेट के बाद जीमेल एंड्रॉइड यूजर्स किसी भी मेल को स्क्रॉल डाउन कर बॉटम पर आने के बाद रिप्लाई के लिए सीधे ही अपना मेल ड्राफ्ट कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : आंजनेय विश्वविद्यालय में थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान शिविर

ब्लॉग पोस्ट में गूगल का अपने जीमेल एंड्रॉइड यूजर्स से कहना है कि आज से आप ईमेल का रिप्लाई कनवर्सेशन के ठीक नीचे से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको अलग से नई स्क्रीन ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। हम जानते हैं कि यह नया ऑप्शन आपके लिए क्विक, लाइटवेट और फॉर्मल रिस्पॉन्स को लेकर खास होगा। आप टेक्स्ट बॉक्स को एक्पैंड कर फॉरमैटिंग के नए ऑप्शन भी एक्सेस कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत पुल

बिना नई स्क्रीन ओपन किए मेल का करें रिप्लाई

  • सबसे पहले एंड्रॉइड डिवाइस पर जीमेल ऐप ओपन करना होगा।
  • अब जिस मेल का रिप्लाई करना चाहते हैं, उसे ओपन करना होगा।
  • स्क्रॉल डाउन कर बाद बॉटम में टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • बॉक्स में रिप्लाई टाइप कर send आइकन पर क्लिक करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : दिशा पटानी के ग्लैमरस फैशन ने सभी को हैरान कर दिया। – Pratidinrajdhani.in

आप चाहें तो फुल स्क्रीन कम्पोज व्यू भी कर सकते हैं। इसके लिए आप Expand to full screen पर टैप कर सकते हैं। अगर आप अभी तक इस तरह के ऑप्शन को एंड्रॉइड डिवाइस में नहीं देख पा रहे हैं तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं। यह नया फीचर धीरे-धीरे रोलआउट होगा।

ये खबर भी पढ़ें : एमी जैक्सन ने मंगेतर एड वेस्‍टविक से की शादी, शेयर की तस्वीरें

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका