RADA
छत्तीसगढ़
Trending

चंदनडीह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से रोजाना 18 मिलियन लीटर उपचारित पानी का पुनः उपयोग करेगा एनएसपीसीएल

एनएसपीसीएल भिलाई और रायपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू
* महापौर और निगम आयुक्त के नेतृत्व में ‘अमृत’ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

(24 मई 2025, रायपुर) : एनएसपीसीएल भिलाई और रायपुर नगर निगम ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत के साथ चंदनडीह स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से प्रतिदिन 18 मिलियन लीटर उपचारित जल एनएसपीसीएल उपयोग में लेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे के दिशा-निर्देशों और निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसका उद्देश्य उपचारित जल का औद्योगिक उपयोग कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है। शनिवार को एनएसपीसीएल के भिलाई कार्यालय में इस एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, एनएसपीसीएल के बिजनेस यूनिट हेड श्री नील कुमार शर्मा और जीएम श्री आलोक सिंह की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर कर इसका आदान-प्रदान हुआ। उल्लेखनीय है कि एनएसपीसीएल, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का संयुक्त उपक्रम है।
जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः जल्द ही इस प्रोजेक्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके बाद पाइप लाइन बिछाने का कार्य आरंभ होगा जिसका खर्च एनएसपीसीएल वहन करेगा। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस पहल से एनएसपीसीएल की ताजे व मीठे पाने के स्रोतों और भू-जल पर निर्भरता कम होगी। गौरतलब है कि चंदनडीह स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता 75 मिलियन लीटर प्रतिदिन है। नाले-नदियों से होकर बहने वाले गंदे पानी को उपचारित कर औद्योगिक इकाइयों को प्रदान करने की दिशा में यह निगम का बड़ा कदम है। इससे नदी-नालों का जल दूषित होने से बचेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका